Instagram की ID का Password कैसे पता करे – (2 आसान तरीके)

Posted On:
Instagram ID Ka Password Kaise Pata Kare

Instagram Ka Password Kaise Pata Kare:- इस पोस्ट में आप सीखेंगे Instagram ID का Password कैसे पता करें अगर आप भी इंस्टाग्राम का Use करते हैं और अपना Password भूल गए हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। क्यूंकि यहाँ मैं आपको इंस्टाग्राम पासवर्ड पता करने के दो आसान तरीके बताने वाला हूं।

इंस्टाग्राम विश्व का सबसे लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म बन चूका है। इसका इस्तेमाल करोड़ो Mobile Users करते हैं। जिनमें से कुछ Users को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भूल जाता है। और वो Google में सर्च करते हैं, इंस्टाग्राम पासवर्ड भूल जाये तो कैसे पता करें, या How To Reset Instagram Password, उन्हीं लोगों के लिए मैंने इस पोस्ट को लिखा है।

पासवर्ड भूलने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन जब हम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लम्बे समय के लिए बंद करके रखते हैं, तो हमें उस अकाउंट का पासवर्ड भूल जाता है। लेकिन अब आपको इस बात की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्यूंकि इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आप आसानी से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड पता लगा पाएंगे। तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किए आज का पोस्ट शुरू करते हैं।

Instagram का Password कैसे पता करें

Step 1:- सबसे पहले अपने Mobile का Chrome Browser खोले और www.instagram.com पर जाये।

Step 2:- इसके बाद एक New Page ओपन होगा। जिसमें आपको Forget Password पर क्लिक करना है।

Click On Forget Password

Step 3:- अब आपको वो Email दर्ज करनी है। जिसका इस्तेमाल करके अपने अपना Instagram Account बनाया होगा। और फिर >>Send Login Link पर क्लिक करना है।

Send Me Password Reset Link

Step 4:- उसके बाद इंस्टाग्राम की तरफ से आपको एक Email मैसेज आएगा। जिसमें Password Reset का एक लिंक दिया होगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।

Step 5:- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया Page Open होगा। जिसमें आपको अपना नया पासवर्ड दर्ज करना है। उसके बाद पासवर्ड की पुष्टि करने के लिए अपको एक बार फिर पासवर्ड दर्ज करना है। और फिर  Reset Password ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Click On Reset Password

Step 6:- अब अपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, क्यूंकि आपके Instagram Account का पासवर्ड सफलतापूर्वक Change हो चूका है। अब आप जब चाहें अपनी Email और Password से इंस्टाग्राम में लॉगिन कर सकते हैं।

यह था पहला तरीका Instagram पासवर्ड को Change करने का। अब मैं अपको दूसरा तरीका बताऊंगा जिसमें हम Instagram App का इस्तेमाल करके Password Reset करेंगे।

Instagram का Password भूल गया कैसे पता करें?

1. Instagram App को Open करें।

2. Log In Help पर क्लिक करें

3. अपना वो ईमेल या मोबाइल नंबर Enter करें जिसपर आपने Instagram Account बनाया था। और फिर Next Button पर Tap करें।

4. Send An Email ऑप्शन पर Tap करें।

5. अब इंस्टाग्राम की तरफ से आपकी ईमेल पर कन्फर्मेशन कोड भेज दिया जायेगा। उस कोड को कॉपी करें और वापस इंस्टाग्राम App पर आकर उसे Confirmation Code के स्थान पर Paste करें। और फिर Next बटन पर Tap करें।

6. उसके बाद आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो जायेंगे। लेकिन अब अपको New Password Set करना होगा। जिसकी मदद से आप अगली बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉगिन कर पाएंगे।

7. New Password सेट करने के लिए आपको Instagram App के Homepage पर जाना है और Menu पर Tap करना है।

8. इसके बाद नए पेज में आपको सामने कई ऑप्शन आ जाएंगे। आपको Security ऑप्शन पर Click करना है।

9. अब आपको Password Option पर Click करना है।

10. उसके बाद अगले पेज में आपको Forget Your Password ऑप्शन पर क्लिक करना है।

11. उसके बाद Instagram आपकी Email या मोबाइल नंबर पर Password Reset की लिंक भेज देगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना है। जिसके बाद आप अपने Instagram Account में एक नया पासवर्ड सेट कर पाएंगे।

Saved Password की मदद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड पता करें

यह तरीका तभी काम करेगा अगर आपने पहले कभी Chrome Browser में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉगिन किया होगा।

1. इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल का क्रोम ब्राउज़र खोले। और Top Right Side में Three Dot Menu पर क्लिक करें।

Click On Three Dot Menu Button

2. उसके बाद आपके सामने बहुत सारे विकल्प आ जाएंगे। आपको >>Settings पर क्लिक करना है।

Click On Settings Option

3. उसके बाद आपको पासवर्ड का ऑप्शन मिलेगा उसपर क्लिक करें। अब आपको अपने सभी सेव्ड Passwords दिखेंगे। आपको instagram.com तलाश करना है और उसपर क्लिक करना है।

Click On Passwords

4. अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा। यहाँ आपको Eye बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप ऑय बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको अपनी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड दिखेगा।

Click On Eye Button

Conclusion (निष्कर्ष)

आज आपने सीखा Instagram Account का Password कैसे पता करें। यह तो आप जानते होंगे की Instagram पर Followers को बढ़ाना मुश्किल होता है। इसलिए आप कभी नहीं चाहेंगे, की Password भूलने के कारण आप अपना Instagram Account खो दें।

लेकिन अब अगर आप अपनी Instagram Id को लम्बे समय तक ओपन नहीं करेंगे। तो भी आपको चिंता नहीं होगी क्यूंकि आप सिख चुके हैं की इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे पता लगाया जाता है।  अगर आपको “इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे पता करें” यह पोस्ट अच्छा लगा तो इसे दोस्तों के साथ Share करें।

इन्हें भी पढ़े:-

3 thoughts on “Instagram की ID का Password कैसे पता करे – (2 आसान तरीके)”

    • आप इस पोस्ट में दिए गए तरीकों को फॉलो करके अपनी Instagram ID पस्स्वोर्ड पता लगा सकते हैं

Comments are closed.